लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज द्वारा आज श्री रामलाल मेमोरियल प्रेक्षागृह, गोमती नगर में “मेधा सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईसीएसई, आईएससी, सीबीएसई एवं यूपी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 542 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्थापक चेयरमैन डॉ. एस.पी. सिंह (सांसद) द्वारा सभी मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही आईएएस, पीसीएस एवं अन्य उच्च पदों पर आसीन 22 पूर्व छात्रों एवं उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
राजाजीपुरम ए-ब्लॉक शाखा के शिवम अवस्थी ने आईसीएसई (कक्षा 10) में 99.8% अंक प्राप्त कर देश में द्वितीय स्थान हासिल किया, जिसके लिए उन्हें ₹1.50 लाख का चेक प्रदान किया गया। वहीं शवीर प्रकाश श्रीवास्तव (99%) को ₹50,000 का चेक दिया गया।
आईएससी (कक्षा 12) में समृद्धि द्विवेदी, इकरा आलम और जूही चौधरी (क्रमशः 99.25%, 99.25% और 99%) को ₹50,000-₹50,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
सीबीएसई (कक्षा 12) में श्रेयांश सिंह (99%) को जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। वहीं यूपी बोर्ड (कक्षा 12) में आर्ची सिंह (93%), भैरवी मौर्या (92.4%) और समीक्षा राजपूत (91%) को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व एमएलसी कांति सिंह, प्रबंध निदेशक सुशील कुमार, महाप्रबंधक हर्षित सिंह, निदेशक नेहा सिंह, उप-निदेशक अनीता चौधरी, मीना टांगडी सहित सभी शाखाओं के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिभाओं को तैयार करना है। उन्होंने कहा कि संस्थान के विद्यार्थी आज देश और दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं, जो गर्व की बात है।
