Droupadi Murmu ने सोमवार को Rashtrapati Bhavan के गणतंत्र मंडप में आयोजित वर्ष 2026 के पहले नागरिक अलंकरण समारोह में 66 पद्म पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में C. P. Radhakrishnan, Narendra Modi और Amit Shah समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान राष्ट्रपति ने 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।
इन हस्तियों को मिला सम्मान
Dharmendra को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी Hema Malini ने पुरस्कार ग्रहण किया।प्रसिद्ध वायलिन वादक N. Rajam को कला क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण प्रदान किया गया Bhagat Singh Koshyari को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।उद्योगपति Uday Kotak को पद्म भूषण प्रदान किया गया।
भोजपुरी लोकगायक Bharat Singh Bharti को कला क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री मिला।विज्ञापन और कला जगत में योगदान के लिए Piyush Pandey को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी नीता जोशी ने पुरस्कार ग्रहण किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान Harmanpreet Kaur को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।पूर्व यूजीसी अध्यक्ष M. Jagadesh Kumar को शिक्षा एवं साहित्य क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री मिला।
Ramchandra Godbole और उनकी पत्नी सुनीता गोडबोले को चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
