साउथ सुपरस्टार Ram Charan की बहुप्रतीक्षित फिल्म Peddi रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बनाने लगी है। 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही 10 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा की गई जानकारी के अनुसार, प्रीमियर से पहले ही ‘पेद्दी’ के 1 मिलियन यानी 10 लाख से ज्यादा टिकट बुक हो चुके हैं। मेकर्स ने इसे बॉक्स ऑफिस पर बड़े उत्साह का संकेत बताया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत पांच भाषाओं में रिलीज हो रही है। एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने रिलीज से पहले ही लगभग 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं ब्लॉक सीट्स को शामिल करने पर यह आंकड़ा करीब 35 करोड़ रुपये तक पहुंच रहा है।
बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये से अधिक है, ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स को इससे बड़ी ओपनिंग की उम्मीद है। अब सभी की नजरें पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हैं।
फिल्म का निर्देशन Buchi Babu Sana ने किया है। स्पोर्ट्स-ड्रामा आधारित इस फिल्म में राम चरण एक पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ Janhvi Kapoor मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा Boman Irani, Divyenndu Sharma, Shiva Rajkumar और Jagapathi Babu भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
