Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ क्वीन मेरी अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, नवजात...

लखनऊ क्वीन मेरी अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, नवजात की मौत

लखनऊ में KGMU के क्वीन मेरी अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। हरदोई निवासी मुनेन्द्र मिश्रा अपनी प्रसव पीड़ा से जूझ रही पत्नी को इलाज के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के क्वीन मेरी अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही के चलते नवजात के सिर और चेहरे पर चोट लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में गहरा आक्रोश है और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

मामले को लेकर अभी तक अस्पताल प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। परिजन इस घटना की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular