Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ: सातवें बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब,...

लखनऊ: सातवें बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भंडारों की धूम

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल के अवसर पर शहर के सभी प्रमुख हनुमान मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अलीगंज स्थित महावीर हनुमान मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु मंदिर, लेटे हनुमान मंदिर (पातालपुरी) और दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे शहर में भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

प्राचीन हनुमान मंदिर में 70 वर्षीय साधु द्वारा 18 घंटे का अखंड कीर्तन किया जा रहा है, वहीं हनुमान सेतु मंदिर में विशेष श्रृंगार और आरती के दर्शन को बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। चौक स्थित पातालपुरी लेटे हनुमान मंदिर में महाआरती के दौरान भक्ति संगीत से माहौल गूंज उठा।

शहरभर में 1000 से अधिक भंडारों की तैयारी की गई है। मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक प्रसाद वितरण चल रहा है। नगर निगम ने स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की है और आयोजकों से भंडारों की जानकारी मांगी गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल सादे ड्रेस में तैनात किया गया है ताकि भीड़ प्रबंधन और व्यवस्था बनी रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular