Homeटेक न्यूज़Telegram बैन के बाद भारत में VPN की डिमांड बढ़ी, लोग तलाश...

Telegram बैन के बाद भारत में VPN की डिमांड बढ़ी, लोग तलाश रहे एक्सेस के नए तरीके

भारत में टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध के बाद VPN सेवाओं की मांग में तेजी देखने को मिल रही है। VPN प्रदाता Proton VPN के अनुसार, टेलीग्राम बैन के बाद भारत में उसके प्लेटफॉर्म पर नए रजिस्ट्रेशन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि मंगलवार को प्रति घंटे होने वाले रजिस्ट्रेशन में 150 फीसदी और बुधवार को दैनिक रजिस्ट्रेशन में 120 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इससे संकेत मिलता है कि बड़ी संख्या में यूजर्स टेलीग्राम तक पहुंच बनाए रखने के लिए VPN का इस्तेमाल कर रहे हैं।

क्यों लगाया गया Telegram पर बैन?

सरकार ने 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम परीक्षा से पहले पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही टेलीग्राम के मैसेज एडिटिंग फीचर को 30 जून तक निष्क्रिय करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सरकार का आरोप है कि कुछ लोग प्रश्नपत्र लीक करने और अवैध गतिविधियों के लिए इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। अदालत में दायर एक हलफनामे में सरकार ने टेलीग्राम को साइबर अपराधों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला माध्यम बताया है।

VPN की ओर बढ़े यूजर्स

टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगने के बाद कई यूजर्स VPN के जरिए प्लेटफॉर्म तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। Google Trends के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में “Telegram VPN” और “VPN for Telegram” जैसे कीवर्ड्स की सर्च में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी प्रतिबंधित सेवा का उपयोग करने से पहले उससे जुड़े नियमों और कानूनी पहलुओं को समझना जरूरी है।

क्या होता है VPN?

VPN यानी Virtual Private Network एक ऐसी तकनीक है जो यूजर के इंटरनेट कनेक्शन को सुरक्षित बनाती है। यह यूजर का वास्तविक IP एड्रेस छिपाकर दूसरे सर्वर के माध्यम से इंटरनेट ट्रैफिक को रूट करती है। इससे यूजर की लोकेशन और ऑनलाइन गतिविधियों की गोपनीयता बढ़ जाती है। साथ ही डेटा एन्क्रिप्शन के कारण साइबर हमलों का खतरा भी कम होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular