लखनऊ में सुबह से तेज धूप निकली है। उमस और तपन सुबह से ही परेशान कर रही है। हवा के गर्म थपेड़े चल रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन (20, 21, 22, 23 जून को) हीटवेव की वार्निंग दी है।
मौसम विभाग ने बिना जरूरत के घर से बाहर न निकलने की सलाह भी दी है। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 62 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 33 फीसदी दर्ज हुई।
हवा के गर्म थपेड़े चलते रहेंगे
लखनऊ में मौसम साफ बना हुआ है। इस बीच पारा लगातार बढ़ रहा है। हवा के गर्म थपेड़े सुबह से ही चल रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में लखनऊ का अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ जाएगा। इससे महीने में पारा अपने अधिकतम स्तर पर दर्ज किया जा सकता है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी और छिटपुट बारिश की संभावना है। इसके बावजूद आगामी 5 दिन तापमान बढ़ता रहेगा। लू की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल, मानसून के यूपी और लखनऊ में आने की परिस्थिति अनुकूल नहीं है।लखनऊ में सुबह से तेज धूप निकली है। उमस और तपन सुबह से ही परेशान कर रही है। हवा के गर्म थपेड़े चल रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन (20, 21, 22, 23 जून को) हीटवेव की वार्निंग दी है।
मौसम विभाग ने बिना जरूरत के घर से बाहर न निकलने की सलाह भी दी है। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 62 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 33 फीसदी दर्ज हुई।
हवा के गर्म थपेड़े चलते रहेंगे
लखनऊ में मौसम साफ बना हुआ है। इस बीच पारा लगातार बढ़ रहा है। हवा के गर्म थपेड़े सुबह से ही चल रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में लखनऊ का अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ जाएगा। इससे महीने में पारा अपने अधिकतम स्तर पर दर्ज किया जा सकता है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी और छिटपुट बारिश की संभावना है। इसके बावजूद आगामी 5 दिन तापमान बढ़ता रहेगा। लू की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल, मानसून के यूपी और लखनऊ में आने की परिस्थिति अनुकूल नहीं है।
