रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज
आगरा। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगरा के एकलव्य स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, मंत्री बेबी रानी मौर्य तथा नोडल अधिकारी हरिओम (आईएएस) विशेष रूप से मौजूद रहे। सुबह आयोजित कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए गए।
कार्यक्रम के दौरान स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने योग को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए लोगों से इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
योग दिवस समारोह में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
बाइट: मनीष बंसल, जिलाधिकारी आगरा।
