Homeउत्तर प्रदेशअलीगंज के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, सीएम योगी ने दिए राहत-बचाव...

अलीगंज के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, सीएम योगी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

लखनऊ के अलीगंज स्थित सेक्टर-डी में सोमवार दोपहर एक निजी कोचिंग सेंटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के समय कोचिंग सेंटर में लोग मौजूद थे और कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल और प्रशासनिक टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने, घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने तथा स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular