Homeउत्तर प्रदेशआलमबाग में UVT कृष्णा सिनेमाज की दो नई स्क्रीन शुरू, सांसद जगदंबिका...

आलमबाग में UVT कृष्णा सिनेमाज की दो नई स्क्रीन शुरू, सांसद जगदंबिका पाल ने किया उद्घाटन

लखनऊ। राजधानी के आलमबाग स्थित यूवीटी कृष्णा सिनेमाज में शनिवार को स्क्रीन-1 और स्क्रीन-2 का भव्य शुभारंभ सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुंबई से कुमार आदर्श, हैदराबाद से श्रीनीवास मामिडाला, लखनऊ से ऋषि अरोड़ा, सुमन बागे सहित कई गणमान्य अतिथि और यूवीटी सिनेमाज के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह में जगदंबिका पाल ने कहा कि लखनऊ में विश्वस्तरीय सिनेमा तकनीक और आधुनिक मनोरंजन सुविधाओं का विस्तार शहर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यूवीटी कृष्णा सिनेमाज की यह पहल राजधानी के मनोरंजन क्षेत्र को नई पहचान देगी।

सिनेमाघर में अत्याधुनिक प्रोजेक्शन तकनीक, आधुनिक साउंड सिस्टम, डिजिटल टिकटिंग, आरामदायक सीटिंग और प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे दर्शकों को बेहतर सिनेमाई अनुभव मिलेगा।

इस अवसर पर यूवीटी कृष्णा सिनेमाज ने “समर कम्युनिटी कम्फर्ट” पहल की भी घोषणा की। इसके तहत 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को निर्धारित समय के दौरान बिना फिल्म टिकट के भी सिनेमा परिसर के वातानुकूलित वातावरण में निःशुल्क बैठने और विश्राम करने की सुविधा दी जाएगी। संस्था ने इसे सामाजिक दायित्व निभाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular