राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश एवं देश के सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हर वर्ष 1 जुलाई को महान चिकित्सक, प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता Dr. Bidhan Chandra Roy की जयंती और पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। राष्ट्र निर्माण में डॉक्टरों का योगदान अतुलनीय है और वे अपने समर्पण, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा से समाज को निरंतर स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने का कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस समाज के प्रति चिकित्सकों की निस्वार्थ सेवा के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
