Homeउत्तर प्रदेशनैमिष में अखिलेश की तस्वीर रखकर पूजा पर सियासत, डॉ. लालजी प्रसाद...

नैमिष में अखिलेश की तस्वीर रखकर पूजा पर सियासत, डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने साधा निशाना सबहेड:

यूपी आपदा एवं प्रबंधन जांच समिति के चेयरमैन एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नैमिष स्थित मां ललिता देवी मंदिर में देवी मां के समकक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर रखकर पूजा-अर्चना कराना हिंदू आस्था का अपमान है।

डॉ. निर्मल ने कहा कि अखिलेश यादव पहले भी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र के साथ अपना फोटो जोड़ने जैसे विवादों में रहे हैं और अब उनके जन्मदिन के अवसर पर नैमिष जैसे पवित्र तीर्थस्थल पर अपनी तस्वीर रखवाकर पूजा कराना अनुचित है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के कृत्यों के माध्यम से महापुरुषों और देवी-देवताओं का अपमान किया जा रहा है। डॉ. निर्मल ने कहा कि हिंदू समाज इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से आगामी विधानसभा चुनाव में देगा।

हालांकि, इन आरोपों पर समाजवादी पार्टी या अखिलेश यादव की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular