Homeमनोरंजनशाहरुख खान का बड़ा सपना हुआ पूरा, लॉस एंजिल्स में तैयार हुआ...

शाहरुख खान का बड़ा सपना हुआ पूरा, लॉस एंजिल्स में तैयार हुआ LA नाइट राइडर्स का इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का एक बड़ा सपना साकार हो गया है। उनके नाइट राइडर्स ग्रुप (KRG) ने लॉस एंजिल्स में LA नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड तैयार कर क्रिकेट इतिहास में नई उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही नाइट राइडर्स ग्रुप अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम विकसित करने वाला पहला ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बन गया है।

इस उपलब्धि पर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खुशी जाहिर करते हुए ICC अध्यक्ष जय शाह और ICC का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि जो कभी एक सपना था, वह अब हकीकत बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह ग्राउंड सिर्फ क्रिकेट के लिए नहीं, बल्कि मनोरंजन, परिवारों और यादगार अनुभवों के लिए भी तैयार किया गया है।

शाहरुख ने अपने संदेश में कहा कि लॉस एंजिल्स में क्रिकेट को नई पहचान दिलाना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मैदान भविष्य में शहर का क्रिकेट हब बनेगा और आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों व प्रशंसकों को प्रेरित करेगा।

नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। इसमें ICC मानकों वाला मैदान, आठ मैच विकेट, लगभग 120 फीट ऊंचे फ्लडलाइट टावर और विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं मौजूद हैं। मैदान के निर्माण के दौरान करीब 32 हजार मीट्रिक टन मिट्टी हटाई गई, ताकि उच्च गुणवत्ता का खेल मैदान तैयार किया जा सके।

यह मैदान 1 जुलाई से 5 जुलाई तक मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के मुकाबलों की मेजबानी करेगा। माना जा रहा है कि इससे अमेरिका में क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव को और मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular