Homeउत्तर प्रदेशराम मंदिर चढ़ावा गिनती मामला: 8 आरोपी गिरफ्तार, सिक्योरिटी एजेंसी ने दी...

राम मंदिर चढ़ावा गिनती मामला: 8 आरोपी गिरफ्तार, सिक्योरिटी एजेंसी ने दी सफाई

अयोध्या। राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की राशि की गिनती में कथित अनियमितताओं के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में छह कर्मचारी वाराणसी की एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी से जुड़े बताए जा रहे हैं। मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) कर रही है।

इस बीच संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी के निदेशक गौरव सिंह ने कहा कि उनकी एजेंसी का अनुबंध स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ है, न कि सीधे राम मंदिर ट्रस्ट के साथ। उनके अनुसार, बैंक के अनुरोध पर हाउसकीपिंग कर्मचारियों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं और उन्हीं में से कुछ कर्मचारियों को एसबीआई ने अयोध्या की घाट शाखा में तैनात किया था।

गौरव सिंह ने बताया कि एसआईटी ने उनके लखनऊ कार्यालय से संपर्क कर अनुबंध और कर्मचारियों से संबंधित दस्तावेज मांगे थे, जिन्हें उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने जांच में पूरा सहयोग देने की बात भी कही।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी कंपनी सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज है, जबकि राम जन्मभूमि मंदिर से जुड़ा अनुबंध SIS कंपनी का है। उनका दावा है कि उनकी कंपनी का मंदिर से कोई प्रत्यक्ष अनुबंध या संचालन संबंधी जुड़ाव नहीं है। कर्मचारियों की तैनाती और जिम्मेदारियों के संबंध में अंतिम जानकारी एसबीआई ही दे सकता है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular