Homeउत्तर प्रदेशUPTET-2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की दो स्पेशल ट्रेनें, रोडवेज ने भी...

UPTET-2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की दो स्पेशल ट्रेनें, रोडवेज ने भी किए विशेष इंतजाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के मद्देनजर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने विशेष इंतजाम किए हैं। 2 से 4 जुलाई तक प्रदेश के 60 जिलों में होने वाली परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था की गई है।

रेलवे प्रशासन गुरुवार को परीक्षार्थियों के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।

ट्रेन संख्या 04201 शाम 5:45 बजे लखनऊ से रवाना होकर बालामऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 04202 शाम 6:10 बजे लखनऊ से रवाना होकर बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, गौरीगंज, अमेठी, प्रतापगढ़, बिशनाथगंज, मऊ आइमा और फाफामऊ होते हुए प्रयागराज संगम पहुंचेगी।

इसके अलावा, रोडवेज ने भी परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है, ताकि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular