लखनऊ: डाबर इंडिया के इंस्टेंट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने देशभर के युवा खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें ऊर्जा व स्टैमिना के महत्व के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से ‘एनर्जाइज इंडिया’ अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत बुधवार को लखनऊ के महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में खेल विशेषज्ञों और चिकित्सकों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए सही पोषण, हाइड्रेशन, ऊर्जा प्रबंधन और स्टैमिना बनाए रखने के तरीकों की जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि उचित आहार और फिटनेस से खिलाड़ी अपनी क्षमता का बेहतर उपयोग कर सकते हैं।
इस अवसर पर डाबर इंडिया लिमिटेड के कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस विभाग से दिनेश कुमार, समाजसेवी पंकज तिवारी, परी पुस्तक के प्रमुख अजय यादव और स्कूल के मुख्य कोच धर्मेंद्र शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान डाबर ग्लुकोज की ओर से स्कूल के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
डाबर इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग हेड (हेल्थ सप्लीमेंट्स) बिनीत कुमार ने कहा कि ‘एनर्जाइज इंडिया’ अभियान का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को ऊर्जा और स्टैमिना के महत्व से परिचित कराना है, ताकि वे खेल के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि डाबर ग्लुकोज इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है और सक्रिय जीवनशैली अपनाने वाले लोगों तथा खिलाड़ियों के लिए उपयोगी विकल्प है।
वहीं, मुख्य कोच धर्मेंद्र शुक्ला ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहतर प्रदर्शन के लिए संतुलित पोषण, पर्याप्त हाइड्रेशन और अच्छा स्टैमिना बेहद जरूरी है। इन पहलुओं पर ध्यान देकर खिलाड़ी अपनी क्षमता को और बेहतर बना सकते हैं।
कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस विभाग के दिनेश कुमार ने कहा कि डाबर ग्लुकोज हमेशा से युवाओं को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता रहा है। यह अभियान उसी दिशा में एक और प्रयास है, जिससे युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक जागरूकता और प्रेरणा मिल सके।
