Homeउत्तर प्रदेशआगरा: छुट्टियों की मांग पर टोल कर्मचारियों का हंगामा, डेढ़ घंटे तक...

आगरा: छुट्टियों की मांग पर टोल कर्मचारियों का हंगामा, डेढ़ घंटे तक बंद रही वसूली

रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज

आगरा: आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र स्थित लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर बुधवार को कर्मचारियों ने छुट्टियों की मांग को लेकर काम बंद कर प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान कर्मचारियों ने टोल प्लाजा की सभी लेन के बूम बैरियर खोल दिए, जिससे करीब डेढ़ घंटे तक टोल वसूली पूरी तरह बंद रही।

प्रदर्शन के चलते सैकड़ों वाहन बिना टोल शुल्क दिए एक्सप्रेसवे से गुजर गए। इस दौरान टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यातायात बिना किसी शुल्क के चलता रहा।

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कुछ कर्मचारियों पर टोल प्लाजा के मैनेजर के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने का भी आरोप लगा है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और कर्मचारियों के विरोध के कारणों के साथ-साथ अन्य आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular