HomeमनोरंजनToxic New Song: रिलीज हुआ यश की ‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’,...

Toxic New Song: रिलीज हुआ यश की ‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’, तारा सुतारिया संग दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

अभिनेता यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में तैयार हो रही इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज डेट में कई बार बदलाव के बाद अब मेकर्स लगातार नए अपडेट्स के जरिए दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्म का नया गाना ‘मदहोश’ (Madhosh) रिलीज कर दिया गया है।

यश और तारा सुतारिया की रोमांटिक केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान

‘मदहोश’ गाने में यश और अभिनेत्री तारा सुतारिया के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने के एक सीन में दोनों की बाथटब में रोमांटिक बॉन्डिंग भी नजर आती है, जिसने रिलीज के साथ ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इसके अलावा गाने में कियारा आडवाणी की भी झलक देखने को मिलती है।

यह फिल्म का दूसरा गाना है। इससे पहले ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज किया गया था, जिसमें यश और कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आई थी।

कई भाषाओं में रिलीज हुआ ‘मदहोश’

मेकर्स ने ‘मदहोश’ गाने को हिंदी के साथ-साथ कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में वीडियो वर्जन के रूप में रिलीज किया है। हिंदी वर्जन को सिद्धार्थ बसरूर ने अपनी आवाज दी है। गाने का संगीत तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने तैयार किया है। वहीं इसके हिंदी लिरिक्स अर्सलान निजामी और सैयद मुराद गिलानी ने लिखे हैं।

28 अगस्त 2026 को रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’

कई बार रिलीज डेट बदलने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ‘टॉक्सिक’ 28 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। ‘KGF Chapter 2’ के बाद करीब चार साल के अंतराल पर यश की बड़े पर्दे पर वापसी होने जा रही है। ऐसे में उनकी इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular