Homeमनोरंजनसलमान खान ने फ्लॉन्ट किए बाइसेप्स-एब्स, लिखा- ‘जो डर गया वो मर...

सलमान खान ने फ्लॉन्ट किए बाइसेप्स-एब्स, लिखा- ‘जो डर गया वो मर गया’, स्टूडेंट प्रोटेस्ट से जुड़ा है पोस्ट?

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने जिम से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने बाइसेप्स और एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सलमान का दमदार और फिट अंदाज देखने को मिल रहा है, लेकिन इस पोस्ट का कैप्शन लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है।

सलमान खान ने तस्वीर के साथ लिखा, “सलमान खान डर गया, हम्म… जो डर गया वो मर गया।” अब एक्टर के इस क्रिप्टिक कैप्शन को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे हालिया स्टूडेंट प्रोटेस्ट से जोड़कर देख रहे हैं।

दरअसल, पेपर लीक के खिलाफ छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर सलमान खान ने भी पहले सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी थी। उनके पोस्ट के बाद कई लोगों ने एक्टर की तारीफ की थी, जबकि कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया था।

पहले छात्रों से की थी घर लौटने की अपील

सलमान खान ने अपने एक पोस्ट में छात्रों की पढ़ाई और सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए उनसे घर लौटने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था कि प्रधानमंत्री की ओर से ट्वीट किया गया है और उन्हें भरोसा है कि पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सलमान ने छात्रों से कहा था कि वे अपने माता-पिता के पास वापस लौट जाएं। इसी पोस्ट में उन्होंने सोनम वांगचुक से भी अपना अनशन खत्म करने की अपील की थी। एक्टर ने लिखा था कि अगर जरूरत हो तो वह अपने घर से खाना भी भेज सकते हैं।

‘डर गए सलमान खान’ कमेंट का जवाब है नया पोस्ट?

सलमान के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें लेकर कमेंट किया था कि “सलमान भाई भी डर गए।” अब माना जा रहा है कि सलमान खान का नया पोस्ट शायद उन्हीं कमेंट्स का जवाब हो सकता है। हालांकि, एक्टर ने अपने पोस्ट में किसी व्यक्ति या घटना का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया है।

ऐसे में उनका “जो डर गया वो मर गया” वाला कैप्शन छात्रों के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है या फिर किसी और संदर्भ में लिखा गया है, यह फिलहाल साफ नहीं है। सलमान खान के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा जरूर छेड़ दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular