Homeदेश विदेशमहाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, 9 लोगों...

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, 9 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। नारपोली थाना क्षेत्र के गंगाराम वाडी स्थित कोहिनूर अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि मलबे में कुछ अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच राहत और बचाव अभियान जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही नगर निगम, फायर ब्रिगेड, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने का अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर समेत चार मंजिला इस इमारत का आधा हिस्सा भरभराकर गिर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत के एक पिलर को असुरक्षित पाए जाने के बाद रात में मरम्मत का काम चल रहा था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात करीब 8 बजे इमारत एक ओर झुकती दिखाई दी, जिसके बाद अधिकांश परिवारों को बाहर निकाल लिया गया था। हालांकि, कुछ लोग दोबारा इमारत के अंदर चले गए और मरम्मत कार्य में लगे कुछ मजदूर भी मलबे में फंस गए।

फिलहाल प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है। राहत एवं बचाव अभियान जारी है और मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular