Homeउत्तर प्रदेशस्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी और अखिलेश ने दी शुभकामनाएं, ‘राष्ट्र प्रथम’...

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी और अखिलेश ने दी शुभकामनाएं, ‘राष्ट्र प्रथम’ और संविधान की रक्षा का दिया संदेश

रिपोर्ट- प्रिया बाजपेई शुक्ला

लखनऊ: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में देशभक्ति और उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ध्वजारोहण भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को नमन किया। उन्होंने लोगों से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया।

सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता का यह पावन पर्व मां भारती के गौरव, अमर बलिदानियों के त्याग और राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात वीरों को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों के त्याग और समर्पण से प्रेरणा लेकर कर्तव्यनिष्ठा और जनभागीदारी के जरिए ‘विकसित भारत’ और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को पूरा करने में सभी को योगदान देना चाहिए। उन्होंने अपने संदेश का समापन ‘जय हिंद’ के साथ किया।

वहीं, अखिलेश यादव ने भी स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने एक्स संदेश में स्वतंत्रता को संविधान से जोड़ते हुए संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की।

अखिलेश यादव ने लिखा कि स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि संविधान से ही स्वाधीनता है और सभी को मिलकर संविधान की रक्षा एवं उसकी निरंतरता का संकल्प लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular