Homeउत्तर प्रदेशहमीरपुर में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, 362 वाहनों के ई-चालान

हमीरपुर में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, 362 वाहनों के ई-चालान

रिपोर्ट- अंकित पाण्डेय

हमीरपुर। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बुधवार को समस्त थाना पुलिस बल ने व्यापक स्तर पर पैदल गश्त एवं भ्रमण अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट, कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने और शराब के नशे में वाहन न चलाने की अपील की गई।

362 वाहनों के ई-चालान

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने, ड्रिंक एंड ड्राइव समेत अन्य नियमों के उल्लंघन में कुल 362 वाहनों के ई-चालान किए गए।

पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular