Homeउत्तर प्रदेशKGMU के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को FDS RCPS ग्लासगो फेलोशिप

KGMU के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को FDS RCPS ग्लासगो फेलोशिप

न्यूज़ डेस्क- लखनऊ

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। दंत चिकित्सा के क्षेत्र में इसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक सम्मानों में गिना जाता है।

डॉ. सामदी उत्तर भारत के पहले ओरल पैथोलॉजिस्ट हैं, जिन्हें यह फेलोशिप मिलने की जानकारी सामने आई है। वे भारत के चुनिंदा ओरल पैथोलॉजिस्टों में शामिल हो गए हैं, जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है। KGMU के फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज से यह फेलोशिप पाने वाले वे तीसरे दंत चिकित्सक हैं।

इससे पहले यह सम्मान पद्मश्री से सम्मानित प्रो. शादाब मोहम्मद और स्वर्गीय प्रो. दिव्या मेहरोत्रा को मिल चुका है।

1599 में हुई थी ग्लासगो कॉलेज की स्थापना

रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो दुनिया के ऐतिहासिक चिकित्सा संस्थानों में से एक है। इसकी स्थापना वर्ष 1599 में हुई थी। कॉलेज ने चिकित्सा और शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में 425 वर्षों से अधिक की गौरवशाली परंपरा स्थापित की है।

इस प्रतिष्ठित कॉलेज की फेलोशिप को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यावसायिक उत्कृष्टता, विशेषज्ञता और सम्मान का प्रतीक माना जाता है।

डॉ. सामदी की उपलब्धि KGMU, फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज और ओरल पैथोलॉजी विभाग के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि दंत चिकित्सा शिक्षा, शोध और अकादमिक क्षेत्र में संस्थान के योगदान को भी रेखांकित करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular