रिपोर्ट : प्रिया बाजपेयी शुक्ला
लखनऊ। 69,000 शिक्षक भर्ती मामले को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। बुधवार को बड़ी संख्या में 69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे। अभ्यर्थियों ने चारबाग से विधानसभा तक मार्च निकालकर सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं।
चारबाग से शुरू हुए इस मार्च में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए। हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों के जल्द समाधान की मांग की। मार्च के दौरान अभ्यर्थी लगातार अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए।

अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित 69,000 शिक्षक भर्ती मामले को लेकर वे लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करे, ताकि अभ्यर्थियों को राहत मिल सके।
चारबाग से विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थियों के मार्च के चलते राजधानी की सड़कों पर बड़ी भीड़ नजर आई। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट रहा और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए।
अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रह सकता है। विधानसभा की ओर बढ़ रहे अभ्यर्थियों के इस मार्च ने एक बार फिर 69,000 शिक्षक भर्ती का मुद्दा राजधानी में चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

