रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में हुए समारोह में 1076 दीप प्रज्वलित किए गए। इसके साथ हवन-पूजन, आतिशबाजी और गुलगुले वितरण का भी आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री राजेश पटेल मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन के बाद कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति दी। इसके बाद आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। दीपों से सजे कार्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कानपुर उत्तर जिले के प्रत्येक बूथ पर 50-50 दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर दीपोत्सव के रूप में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, शिवांग मिश्रा, सीमा एमबीए, सत्यम गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, किरण तिवारी, राधा सैनी, शालिनी कटियार, विनोद पाल, प्रशांत त्रिपाठी, रामजी गुप्ता, प्रभाकर अवस्थी, राजेश चौहान, सुरेश गुप्ता, गुंजन शर्मा, पूनम कंवर, जिशान अहमद, उर्मिला अवस्थी, सचिवेंद्र सिंह सेंगर, रवि सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

