Homeउत्तर प्रदेशसीएम योगी ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं फरियादें, बोले- छोटी घटनाओं पर...

सीएम योगी ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं फरियादें, बोले- छोटी घटनाओं पर भी अधिकारी रहें सतर्क

रिपोर्ट: न्यूज डेस्क लखनऊ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों से मुलाकात की और उनके प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में वैमनस्य फैलाने वाले लोग छोटी-छोटी घटनाओं को बड़ा रूप देने का प्रयास करते हैं। ऐसे में जिलों में किसी भी छोटी घटना को लेकर अधिकारी पूरी गंभीरता बरतें। उन्होंने जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे स्वयं घटनाओं पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की सुनवाई करें।

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि छोटी घटनाओं में भी किसी तरह की उदासीनता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनता दर्शन में पुलिस और राजस्व से जुड़ी शिकायतों की संख्या अधिक रही। इस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नर, एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसएसपी स्तर के अधिकारियों को नियमित रूप से जनसमस्याओं की समीक्षा कर उनका समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी मातहत अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे संवेदनशीलता के साथ जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें। पात्र लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। जरूरतमंद मरीजों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही भूमाफिया और दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बच्चे से पूछा- कैसे हो, कहां पढ़ते हो

जनता दर्श सान के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां केथ पहुंचे एक छोटे बच्चे से भी बातचीत की। उन्होंने बच्चे का हालचाल पूछा और उसकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बच्चे को चॉकलेट दी, जिसे उसने तुरंत ले लिया। बाद में जब मुख्यमंत्री ने चॉकलेट वापस मांगी तो बच्चे ने देने से मना कर दिया। इस पर वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। मुख्यमंत्री ने बच्चे को आशीर्वाद देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular