Homeउत्तर प्रदेशस्वरोजगार और पर्यावरण संरक्षण से आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव: एकल अभियान 

स्वरोजगार और पर्यावरण संरक्षण से आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव: एकल अभियान 

रिपोर्ट – प्रिया बाजपेई शुक्ला 

लखनऊ।राजधानी के गोमती नगर क्षेत्र में एकल अभियान की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एकल अभियान की पंच शिक्षा के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा हुई।

जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार ने ग्रामोत्थान फाउंडेशन की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। तो वहीं बैठक की अध्यक्षता एकल अभियान जोनल हेड अनिल बंसल द्वारा की गई।

बैठक में ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। इलेक्ट्रिशियन, प्लंबिंग, हस्तनिर्मित वस्तुओं, हथकरघा सहित विभिन्न रोजगारपरक कार्यों में प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर विशेष चर्चा हुई। सदस्यों ने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से युवाओं और जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।

सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा

बैठक में राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। गंगा माता, गौ माता और भारत माता के प्रति सम्मान की भावना के साथ जल, जमीन, जंगल और जीव-जंतुओं के संरक्षण को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है।

आत्मनिर्भरता को मजबूत करने पर जोर

इस अवसर पर वैदिक कृषि, पोषण वाटिका और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण के महत्व पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने स्थानीय स्तर पर लोगों को प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता बताई। बैठक में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक सहभागिता और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस खास बैठक में जोन हेड अनिल बंसल, जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार, ग्रामोत्थान अंचल अध्यक्ष शिवेंद्र पांडेय, दुर्गेश, नगर कार्यवाह राजेश, नगर सेवा प्रमुख राजकुमार, गिरीश श्रीवास्तव, रामेश्वर प्रसाद, प्रभात चंद्र, वीर प्रतापी, श्यामलाल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular