रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर के नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री अनिल यादव की पहली परिचय बैठक जिला भाजपा कार्यालय, नवीन मार्केट में आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में हुई बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में जिला प्रभारी अनिल यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने आर्यनगर और सीसामऊ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जीत के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि चुनावी सफलता के लिए मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और प्रत्येक बूथ पर प्रभावी जनसंपर्क जरूरी है।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक और प्रभावी बनाया जाएगा

गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में आर्यनगर और सीसामऊ दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था।
बैठक में जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, प्रमोद विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, शिवांग मिश्रा, सीमा एमबीए, मंत्री वास्ते त्रिपाठी, किरन तिवारी, सुरेंद्र गुप्ता, शालिनी कटियार, मोनेन्द्र राजपूत, विनोद पाल, कोषाध्यक्ष रमिंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

