रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र की कच्ची बस्ती में सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विधायक सुरेंद्र मैथानी और अभियान संयोजक एवं जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुआ।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फल और साड़ी वितरित की गई। वहीं गर्भवती महिलाओं को पोषण संबंधी सामग्री दी गई। इसके साथ ही छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।

इस अवसर पर समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सेवा कार्यों के जरिए जरूरतमंद परिवारों की मदद करने पर जोर दिया।
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि सेवा और सामाजिक सरोकार जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वहीं अभियान संयोजक प्रमोद विश्वकर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक विभिन्न प्रकार की सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

