Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में...

कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश

कुशीनगर। नवागत जिलाधिकारी संजय चौहान ने मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव के साथ कृषि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। स्मार्ट प्लानिंग के तहत निर्माण में मिली कमियों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तय मानकों के अनुरूप कार्य पूरा कराने पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular