Homeउत्तर प्रदेशराजभर का अखिलेश यादव पर हमला, PDA फॉर्मूले को लेकर साधा निशाना

राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, PDA फॉर्मूले को लेकर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से तीन प्रत्याशी उतारे जाने की चर्चा के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव के ‘PDA’ फॉर्मूले पर सवाल उठाते हुए राज्यसभा प्रत्याशियों को लेकर तंज कसा।

राजभर ने अपनी पोस्ट में अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा, “अखिलेश जी, सुना है आप राज्यसभा के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में उतारने जा रहे हैं। ये बताइए, तीनों आपके ‘PDA’ वाले होंगे या नहीं?”

प्रोफेसर रामगोपाल यादव को लेकर कसा तंज

राजभर ने आगे लिखा, “पहला तो प्रोफेसर साहब हैं। ये आपके PDA वाले ‘परिवार’ से हो गए। अब ‘D’ और ‘A’ से कौन होगा?” उन्होंने PDA की अपनी व्याख्या करते हुए तंज कसा और सवाल किया, “D से कोई ‘दौलतमंद’ होगा क्या? A से कोई ‘अपराधी’?”

PDA फॉर्मूले पर उठाए सवाल

राजभर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पिछड़े वर्ग, दलित और मुस्लिम समाज के लोग जानना चाहते हैं कि “आपके PDA में परिवार, दौलतमंद और अपराधियों को संसद के ऊपरी सदन भेजने की जुगत कैसे हो रही है।”

राज्यसभा चुनाव के गणित पर भी दी सलाह

राजभर ने पोस्ट के अंत में अखिलेश यादव को राज्यसभा चुनाव के गणित को लेकर सलाह देते हुए लिखा, “आखिर में एक और सलाह है। तीन के चक्कर में दूसरा मत गंवा दीजिएगा।”हेडिंग: राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, PDA फॉर्मूले पर साधा निशाना

 

RELATED ARTICLES

Most Popular