Homeउत्तर प्रदेशऔरैया में अवैध पटाखा निर्माण का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

औरैया में अवैध पटाखा निर्माण का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट- अमित शुक्ला

औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा गांव में पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से बड़ी मात्रा में बने और अधबने पटाखे, दफ्ती के खोखे और बारूद बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाबा का पुरवा गांव में एक मकान में अवैध तरीके से पटाखे बनाए और रखे जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए मकान पर छापा मारा।

191 किलो पटाखे और 21 किलो बारूद बरामद

पुलिस की तलाशी के दौरान मौके से 191 किलोग्राम बने और अधबने पटाखे, 46 किलोग्राम दफ्ती के खोखे और 21 किलोग्राम बारूद बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से आजम खान पुत्र बिलायत खान और जुल्फिकार पुत्र गफ्फार को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अजय कुमार के साथ उपनिरीक्षक प्रेम कुमार, उपनिरीक्षक बिजेन्द्र पाल सिंह और कांस्टेबल सिद्धार्थ शामिल रहे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध पटाखों का निर्माण कब से किया जा रहा था और इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था।

RELATED ARTICLES

Most Popular