Homeउत्तर प्रदेशओवरलोड पांच वाहन सीज, 2.11 लाख रुपये का जुर्माना

ओवरलोड पांच वाहन सीज, 2.11 लाख रुपये का जुर्माना

रिपोर्ट – अमित शुक्ला

ऐरवा कटरा। कुदरकोट मोड़ पर बुधवार रात एआरटीओ और पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान टीम ने ओवरलोड मौरम-गिट्टी लदे चार डंपर और धान से लदे एक डीसीएम को पकड़कर सीज कर दिया। एआरटीओ की ओर से पांचों वाहनों पर कुल 2 लाख 11 हजार 250 रुपये का जुर्माना लगाया गया है

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम के अनुसार, सात अक्तूबर की रात एआरटीओ नानक चंद शर्मा पुलिस टीम के साथ कुदरकोट मोड़ पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मौरम-गिट्टी से लदे चार डंपरों को निर्धारित क्षमता से अधिक भार के साथ पकड़ा गया।

जांच में डंपर संख्या UP93 BT4150, UP79 AT2338, UP79 AT6358 और UP93 CT7185 ओवरलोड पाए गए। इसके बाद सभी चारों डंपरों को सीज कर दिया गया। वहीं, धान लदे UP75 AT1422 नंबर के डीसीएम की भी जांच की गई। ओवरलोड मिलने पर उसे भी सीज कर दिया गया।

,

एआरटीओ ने पांचों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 2,11,250 रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों के मुताबिक, वाहनों से संबंधित मामले में खनन विभाग और जीएसटी विभाग की ओर से भी नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद ओवरलोडिंग कर चल रहे वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी चेकिंग और कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular