Homeउत्तर प्रदेशबदायूं में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा...

बदायूं में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला

रिपोर्ट – अजय पाल यादव

बदायूं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बदायूं में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव और सहसवान विधायक बृजेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला और महाराणा प्रताप चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका।

सपा कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां से सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। विरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।

कलेक्ट्रेट पहुंचने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने महाराणा प्रताप चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके इस्तीफे की मांग की और चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। सपा नेताओं ने अपनी मांगों को ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन के सामने रखा।

प्रदर्शन में अशोक यादव, आमिर सुल्तानी, संतोष कुमारी और सोनू यादव समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular