HomeUncategorized2027 के रण के लिए भाजपा ने कसी कमर, मतदाता अभियान पर...

2027 के रण के लिए भाजपा ने कसी कमर, मतदाता अभियान पर रहेगा खास फोकस

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा

कानपुर। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा कानपुर उत्तर की मासिक बैठक नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की गई और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही मतदाता पुनरीक्षण, नव मतदाता पंजीकरण और सोशल मीडिया पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाने पर जोर

बैठक में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलने वाले मतदाता पुनरीक्षण एवं नव मतदाता पंजीकरण अभियान को गंभीरता से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर अभियान को सफल बनाएं। पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के साथ ही युवाओं को नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया जाए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक बूथ पर सक्रियता जरूरी है। मतदाता सूची से जुड़े अभियान में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए, इसके लिए कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएं।

सोशल मीडिया पर तथ्यों के साथ दें जवाब

अनिल दीक्षित ने सोशल मीडिया पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की जरूरत बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों और नैरेटिव का तथ्यों के आधार पर जवाब दें। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क के आधार पर भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, आकाश शुक्ला, सीमा, पारस मदान, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद पाल, मोनेन्द्र राजपूत, रीता पासवान, शालिनी कटियार, शैल शुक्ला, राजेश चौहान, प्रशांत त्रिपाठी, राधा सैनी, चंद्रमणि चौबे, सुरेश गुप्ता, प्रभाकर अवस्थी, यश जायसवाल और स्पर्श कटियार सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular