रिपोर्ट: दीपक अवस्थी
**अमावता, अजीतमल (औरैया)।** जिले के अमावता स्थित श्री सहयोगी इंटर कॉलेज में शिक्षकों के निर्धारित समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने और समय से पहले चले जाने के आरोप सामने आए हैं।
इस मामले में शिकायतकर्ता दीपक अवस्थी पुत्र आनंद कुमार, निवासी ग्राम व पोस्ट अमावता, थाना अजीतमल ने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), औरैया को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायती पत्र के मुताबिक, 15 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:37 बजे शिक्षक जितेन्द्र सहाय के विद्यालय से बाहर जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद 17 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे शिक्षक जितेन्द्र सहाय और पीटीआई मानवेन्द्र यादव को एक बाइक पर विद्यालय से बाहर जाते हुए देखने का दावा किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान उपस्थिति रजिस्टर में निर्धारित समय पर उपस्थिति दर्ज होने के हस्ताक्षर भी मौजूद थे।
शिकायत में पीटीआई मानवेन्द्र यादव पर विद्यालय में शराब पीकर आने और विद्यार्थियों को खेलकूद से संबंधित शिक्षा नहीं देने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

शिकायतकर्ता ने शिक्षकों की उपस्थिति, उपस्थिति रजिस्टर और विद्यालय में शिक्षण कार्य की जांच कराने की मांग की है। साथ ही, पत्रकारों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कहे जाने से जुड़े आरोपों की भी जांच कराने का अनुरोध किया गया है।
अब इस मामले में शिक्षा विभाग की जांच और कार्रवाई पर नजर रहेगी। शिकायत में विद्यालय प्रबंधक अमर सिंह और प्रधानाचार्य विजय शंकर राजपूत का भी उल्लेख करते हुए उनके पक्ष को जानने के लिए बाइट का स्थान रखा गया है।
