Homeउत्तर प्रदेशपीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक प्रगति का नया अध्याय...

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक प्रगति का नया अध्याय लिखा: सीएम योगी

*वाराणसी।** प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज वाराणसी दौरे और नमो घाट पर आयोजित भारतीय वायुसेना के एयर शो से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के नेतृत्व की सराहना की।

उन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति, आत्मनिर्भरता और विकास की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में देश ने वैश्विक मंच पर अपनी आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा है।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

देश आत्मनिर्भरता, नवाचार और विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि नए भारत में लोकतंत्र मजबूत हुआ है और नीतियों के केंद्र में आम जनता को रखा गया है। गरीब कल्याण सरकार की प्राथमिकता है, जबकि अंत्योदय को आत्मनिर्भरता का आधार बनाया गया है।

 ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से आगे बढ़ रहा भारत

मुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय, महिला सशक्तीकरण, डिजिटल नवाचार और आर्थिक समृद्धि को नए भारत की प्रमुख उपलब्धियां बताया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से विकास एक जनआंदोलन का रूप ले रहा है और देश की विकास यात्रा लोगों की आकांक्षाओं को अवसरों में बदल रही है।

योगी आदित्यनाथ ने वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के कई हिस्से हिंसा और अस्थिरता से जूझ रहे हैं, जबकि भारत लोकतांत्रिक स्थिरता, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक चेतना के साथ आगे बढ़ रहा है।

 विपक्षी ताकतों पर भी साधा निशाना

सीएम योगी ने अपने संदेश में कुछ राजनीतिक ताकतों पर सत्ता के स्वार्थ में देश को अस्थिरता, अराजकता और अलगाववाद की ओर धकेलने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय हितों को ताक पर रखकर वैश्विक मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने की कोशिशें की जा रही हैं।

 विकसित भारत के निर्माण में यूपी की अहम भूमिका

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य अपनी कृषि क्षमता, बढ़ते औद्योगिक आधार, आधुनिक बुनियादी ढांचे और युवा शक्ति के दम पर आगे बढ़ रहा है। कृषि से विनिर्माण और निवेश से रोजगार सृजन तक प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के जरिए विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने दोहराया कि सरकार का संकल्प राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने, राष्ट्रीय एकता बनाए रखने और विकास की गति को निरंतर जारी रखने का है। उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ भारत की प्रगति का अभियान आगे बढ़ता रहेगा।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular