रिपोर्ट- अमित शर्मा
एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत में जिला साइंस क्लब की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने-अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडलों के जरिए छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बच्चों ने विज्ञान और तकनीक से जुड़े कई विषयों पर मॉडल तैयार किए, जिन्हें देखकर उनकी विज्ञान के प्रति रुचि और नई सोच देखने को मिली।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में विज्ञान और तकनीक का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में नई चीजें सीखने और प्रयोग करने के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ ही उनकी रचनात्मक क्षमता और नवाचार की भावना को भी बढ़ावा देती हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल।
