रिपोर्ट: अजयपाल यादव
पावली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए बदायूं पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बाजारों से लेकर प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों तक पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि लोग बिना किसी डर के त्योहार मना सकें।
दीपावली के पर्व को देखते हुए बदायूं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले के सभी प्रमुख बाजारों, चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार पैदल गश्त कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रमुख मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रख रही है। अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं।
बदायूं पुलिस का उद्देश्य है कि दीपावली के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना न होने पाए और आमजन सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।
वहीं, पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। पटाखों का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
एसएसपी अंकिता शर्मा और बदायूं पुलिस परिवार की ओर से सभी जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।
