Homeउत्तर प्रदेशयुवाओं को चाहिए अवसर और आधुनिक संसाधन, प्रतिभा के आड़े नहीं आएगा...

युवाओं को चाहिए अवसर और आधुनिक संसाधन, प्रतिभा के आड़े नहीं आएगा अभाव: सीएम योगी

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर दुनिया में आगे बढ़ना चाहता है।

उसे बेहतर अवसरों के साथ आधुनिक संसाधनों की जरूरत है। सरकार का प्रयास है कि संसाधनों की कमी किसी भी युवा की प्रतिभा और सफलता के रास्ते में बाधा न बने।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर युवाओं के उत्थान और सशक्तीकरण को लेकर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार युवाओं को तकनीक से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना

सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाय उन्हें जाति, क्षेत्र और परिवारवाद की राजनीति में उलझाए रखा गया। युवाओं की प्रतिभा को तकनीक से जोड़ने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई।

60 लाख से अधिक युवाओं को मिले स्मार्टफोन और टैबलेट

मुख्यमंत्री ने बताया कि डिजिटल इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं। इसी क्रम में रविवार को लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

युवाओं को सफलता के नए अवसर देने का लक्ष्य

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार चाहती है कि प्रदेश का हर नौजवान आधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल कर अपनी मेहनत और प्रतिभा से सफलता की नई कहानी लिखे। युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना और उनके लिए आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने टैबलेट वितरण योजना के सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं भी दीं।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular