Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर: प्रेमी के साथ भाग रही बहन को भाई ने रेलवे स्टेशन...

सीतापुर: प्रेमी के साथ भाग रही बहन को भाई ने रेलवे स्टेशन पर पकड़ा, प्रेमी और भाई के बीच जमकर हुआ विवाद; वीडियो वायरल

रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र तिवारी 

सीतापुर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां प्रेमी के साथ घर से जा रही युवती को उसके भाई ने रेलवे स्टेशन परिसर में पकड़ लिया। इसके बाद स्टेशन पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

जानकारी के मुताबिक, मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने प्रेमी के साथ जा रही थी। इसी दौरान उसके भाई को इसकी भनक लग गई। भाई रेलवे स्टेशन पहुंच गया और उसने अपनी बहन को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इसके बाद भाई और प्रेमी के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। इस दौरान युवती ने भी अपने भाई के साथ विवाद करना शुरू कर दिया। रेलवे स्टेशन परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल मामले में सभी पक्षों से पूछताछ और विवाद के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular