HomeUncategorizedयोगी की पाती बनी सरकार और जनता के बीच विश्वास की डोर,...

योगी की पाती बनी सरकार और जनता के बीच विश्वास की डोर, जगतगुरु सतीशाचार्य ने की सराहना

रिपोर्ट: न्यूज़ डेस्क, लखनऊ

योगी आदित्यनाथ की पहल ‘योगी की पाती’ अपने 50 सप्ताह पूरे कर चुकी है। जनता से सीधे संवाद और सरकार की संवेदनशीलता को सामने रखने वाली इस पहल की समाज के विभिन्न वर्गों से सराहना मिल रही है। जगतगुरु स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज ने भी ‘योगी की पाती’ के विभिन्न संस्करणों का अध्ययन करने के बाद मुख्यमंत्री की इस पहल की प्रशंसा की है।

जगतगुरु स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज ने कहा कि ‘योगी की पाती’ उत्तर प्रदेश के हर नागरिक को यह भरोसा दिलाती है कि सत्ता उन्हें सुन रही है और उनकी समस्याओं को महसूस कर रही है। उन्होंने इसे सरकार और समाज के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बताया।

सरकार और जनता के बीच संवाद का माध्यम

जगतगुरु ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जिम्मेदारी केवल योजनाएं बनाना और उन्हें लागू करना नहीं है, बल्कि जनता की भावनाओं, अपेक्षाओं और समस्याओं को समझना भी जरूरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह पहल इसी भावना को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग विषयों पर लिखी गई पातियों के माध्यम से सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं, श्रद्धालुओं और समाज के अन्य वर्गों तक पहुंचने का प्रयास किया है। इससे शासन के मानवीय पक्ष और जनसरोकारों को अभिव्यक्ति मिली है।

1090 चौराहे पर लगी विशेष प्रदर्शनी

‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूरे होने के अवसर पर लखनऊ के गोमतीनगर स्थित 1090 चौराहे पर विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें पाती के 50 सप्ताह के सफर, प्रमुख संदेशों और जनहित से जुड़े विषयों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया जा रहा है।

इसके साथ ही सात दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें किसान, खेती, गोवंश संरक्षण, महिला सुरक्षा, युवाओं के रोजगार, कौशल विकास, धार्मिक विरासत, एक्सप्रेसवे, मेट्रो, औद्योगिक विकास, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे विषयों को गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया जा रहा है।

कॉफी टेबल बुक में संकलित हुआ 50 सप्ताह का सफर

‘योगी की पाती’ के 50 सप्ताह पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी कर चुके हैं। इस पुस्तक में पातियों के प्रमुख संदेशों, उनके विषयों और जनहित से जुड़े मुद्दों को संकलित किया गया है।

यह पुस्तक सरकार और समाज के बीच लगातार संवाद की यात्रा को दर्शाती है। इसमें प्रदेश के विकास, आस्था, सामाजिक सरोकार, जनकल्याण और उपलब्धियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular