रिपोर्ट: अमित शुक्ला
औरैया। कुदरकोट थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को उपनिरीक्षक गंगासागर अपने हमराही कांस्टेबल गौरव चौधरी और राघवेंद्र के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नगला गुदे गांव में एक युवक अवैध तमंचा लेकर मौजूद है।
सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव निवासी द्रेवेंद्र कुमार उर्फ दीवान (22) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
