Homeउत्तर प्रदेशकाशी के 84 घाटों की कहानियां अब 15 भाषाओं में सुन सकेंगे...

काशी के 84 घाटों की कहानियां अब 15 भाषाओं में सुन सकेंगे पर्यटक

वाराणसी, 24 नवंबर। काशी आने वाले पर्यटक अब गंगा के 84 घाटों का इतिहास और उनसे जुड़ी धार्मिक-सांस्कृतिक कहानियां अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने इसके लिए जीपीएस आधारित डिजिटल ऑडियो टूर शुरू किया है। ‘वाराणसी 84 घाट्स ऑडियोबुक ऑडियो टूर’ के जरिए पर्यटक बिना गाइड के घाटों का भ्रमण करते हुए उनके इतिहास और महत्व की जानकारी हासिल कर सकेंगे।

मुताबिक, इस डिजिटल टूर में सभी 84 घाटों के लिए अलग-अलग ऑडियो अध्याय तैयार किए गए हैं। पर्यटक पैदल या नाव से घाटों का भ्रमण करते हुए ऑडियो सुन सकते हैं। जैसे ही पर्यटक किसी घाट के निर्धारित स्थान पर पहुंचेंगे, मोबाइल की लोकेशन के आधार पर संबंधित घाट का ऑडियो शुरू हो जाएगा।

15 भाषाओं में उपलब्ध होगा ऑडियो

देशी और विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑडियो टूर को 15 भाषाओं में तैयार किया गया है। हिंदी और अंग्रेजी के साथ मराठी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, कन्नड़, ओड़िया, मलयालम, उर्दू, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, जापानी और कोरियाई में भी घाटों की जानकारी उपलब्ध होगी।

ऑडियो के साथ घाटों की तस्वीरें, लिखित जानकारी और इंटरैक्टिव मैप भी मिलेगा। पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार ऑडियो को रोक या दोबारा शुरू कर सकेंगे।

ऑफलाइन भी सुन सकेंगे घाटों की कहानी

पर्यटक ऑडियो टूर को पहले से डाउनलोड कर बिना इंटरनेट के भी सुन सकेंगे। इसके अलावा वाराणसी से बाहर रहते हुए भी 84 घाटों की कहानियों का डिजिटल अनुभव लिया जा सकेगा।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यूपी टूरिज्म के आधिकारिक मोबाइल एप या वेबसाइट पर ‘Varanasi 84 Ghats Audiobook Audio Tour’ विकल्प चुनना होगा। इसके बाद भाषा और पैदल या नाव यात्रा का विकल्प चुनकर टूर शुरू किया जा सकेगा। जीपीएस आधारित अनुभव के लिए ‘Start Tour at Location’ और ऑफलाइन या रिमोट टूर के लिए संबंधित विकल्प उपलब्ध होगा। इसके लिए लॉगिन अनिवार्य नहीं रखा गया है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular