इंडिया गठबंधन की बैठक में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल हिस्सा लेंगे. इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने दी है.
राघव चड्ढा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ”आज इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर बुलाई गई है. आम आदमी पार्टी की ओर से पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और हम बैठक में हिस्सा लेंगे.”राघव चड्ढा भी इस बैठक का हिस्सा बनेंगे. इस बैठक में इंडिया गठबंधन के बाकी दलों के नेता भी हिस्सा ले रहे हैं.
राघव चड्ढा तीन महीने के अंतराल के बाद 18 मई को लंदन से भारत वापस लौटे हैं.वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में एक जून तक अंतरिम जमानत मिली हुई है.अरविंद केजरीवाल कल यानी दो जून को तिहाड़ जेल में सरेंडर करेंगे.
