Homeदेश विदेशमेक्सिको में क्लॉडिया शीनबॉम पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं

मेक्सिको में क्लॉडिया शीनबॉम पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं

मेक्सिको में क्लॉडिया शीनबॉम पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गई हैं. क्लॉडिया को चुनावों में बड़ी जीत मिली है. मेक्सिको के चुनाव आयोग ने कहा है कि नतीजे बताते हैं कि 61 साल की क्लॉडिया 58 से 60 फ़ीसदी वोट हासिल करके जीत रही हैं.

मेक्सिको में रविवार को चुनाव हुए थे.क्लॉडिया के सामने इन चुनावों में एक महिला उम्मीदवार शोर्चिल गालवेसे थीं.

क्लॉडिया शोर्चिल से 30 फ़ीसदी ज़्यादा फीसद प्वॉइंट्स हासिल करके आगे रहीं.शोर्चिल कारोबारी हैं और क्लॉडिया मेक्सिको सिटी की मेयर रह चुकी हैं.

क्लॉडिया अपने मेंटर और मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर की जगह लेंगी. वो एक अक्तूबर तक इस पद पर रहेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular