Homeउत्तर प्रदेशअमेठी में किशोरी लाल स्मृति इरानी से आगे, प्रियंका गांधी ने दी...

अमेठी में किशोरी लाल स्मृति इरानी से आगे, प्रियंका गांधी ने दी पहली प्रतिक्रिया

यूपी की अमेठी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा 90 हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं. ये आंकड़ा दोपहर 2.20 तक का है.

बीजेपी उम्मीदवार और मौजूदा सांसद स्मृति इरानी काफी पीछे चल रही हैं.

किशोरी लाल के जीत के करीब पहुंचने पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है.

प्रियंका गांधी ने लिखा,”किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यक़ीन था कि आप जीतोगे. आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई.”

अमेठी गांधी परिवार की सीट मानी जाती रही है.

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे में कौन आगे, कौन पीछे जानें यहां

2019 में बीजेपी की स्मृति इरानी ने राहुल गांधी को इस सीट पर हराया था.

इसके बाद 2024 चुनावों में कांग्रेस ने पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और नेता किशोरी लाल शर्मा को इस सीट पर उतारा था.

हालांकि उम्मीदवार के नाम का एलान होने से पहले ये कहा जा रहा था कि प्रियंका गांधी को इस सीट से उतारा जा सकता है.

मगर ऐसा नहीं हुआ था.

2004 से 2019 तक अमेठी सीट से राहुल गांधी जीतते आए थे. 2019 में राहुल अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनावी मैदान में थे.

राहुल इस बार वायनाड के अलावा रायबरेली से भी चुनावी मैदान में हैं. राहुल दोनों ही सीटों पर काफी आगे चल रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular