Homeदेश विदेशनरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगी बांग्लादेश की पीएम...

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगी बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगी. शेख हसीना शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को ढाका से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

पीएम शेख हसीना के लिए भाषण लिखने वाले एम नजरूल इस्लाम ने समाचार एजेंसी बीएसएस से कहा, “पीएम शेख हसीना ढाका से शुक्रवार शाम 4 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी. शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के बाद वो 9 जून को बांग्लादेश वापस आएंगी.”

पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन करके बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने का न्योता दिया. शेख हसीना ने इस न्योते को स्वीकार किया है.

भारत में हुए 18वें लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की अगुवाई में एनडीए गठबंधन में बहुमत हासिल किया है. एनडीए गठबंधन को 543 में से 293 सीटों पर जीत हासिल हुई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular