राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाने की कांग्रेसी नेताओं की मांग के बीच बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इस पर टिप्पणी की है.
उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा है कि ‘राहुल जी सदन में बैठेंगे तो संख्या अच्छी रहेगी क्योंकि पता नहीं कब क्या मिमिक्री कर दें, लोगों को इस बात का इंतज़ार रहेगा.’
नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर भी कैलाश विजयवर्गीय बोले हैं.
बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि “यह गर्व की बात है कि आज़ादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तीसरी बार शपथ ली थी उसके बाद कोई भी प्रधानमंत्री तीसरी बार शपथ नहीं ले सका. देश की जनता ने जिस तरह इस बार मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया है उसको लेकर हम गौरवान्वित हैं.”
वहीं विपक्ष का आरोप है कि उन्हें शपथ ग्रहण का निमंत्रण नहीं मिला है. इस पर विजयवर्गीय ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है कि विपक्ष के नेताओं को निमंत्रण न मिला हो.
