Homeदेश विदेशकांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मोदी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण में जाने...

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मोदी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण में जाने को लेकर क्या कहा

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर विपक्ष का कहना है कि उसे इसमें शामिल होने का निमंत्रण नहीं मिला है.

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि “राज्यसभा में मैं दल का उपनेता हूं मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिला है. मेरी कई सहयोगी दलों से बात हुई है उन्हें भी कोई निमंत्रण नहीं मिला है.”

उन्होंने कहा कि मोदी जी की ज़्यादा रुचि है कि विदेशी मेहमान इसमें आ जाएं ताकि ये इंटरनेशनल इवेंट बन जाए.

राष्ट्रपति भवन में आज शाम को होने वाले एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विदेश के राष्ट्राध्यक्षों का दिल्ली आना शुरू हो चुका है.

शनिवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के भारत पहुंचने के बाद आज मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू दिल्ली पहुंचे.

RELATED ARTICLES

Most Popular